Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट:धरगड़ा तोक में तेंदुए के हमले के बाद बाराकोट में बैठक, जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 11, 2025

धरगड़ा तोक में तेंदुए के हमले के बाद बाराकोट में बैठक, जागरूकता अभियान चलाने का निर्णयबाराकोट (चम्पावत), 11 दिसंबर 2025।विकास खंड बाराकोट के अंतर्गत ग्राम पंचायत च्यूरानी के धरगड़ा तोक में तेंदुए के हमले की घटना और जिलाधिकारी महोदय चम्पावत द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आज खंड विकास अधिकारी सुश्री मोनिका पाल की अध्यक्षता में जनपतिनिधियों एवं ग्रामीणो के अनुरोध पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियो, ग्रामीणो, वन विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में जनप्रतिनिधियों ने घटना को लेकर गहरी चिंता और भय व्यक्त किया। इस पर वन विभाग ने सुरक्षा एवं निगरानी से संबंधित अपनी कार्ययोजना जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत की।बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि विकास खंड स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहतग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में लोगों को जागरूक किया जाएगा।विद्यालयों में बच्चों को आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। सुनील कुमार एस0डी0ओ0 द्वारा सुबह और शाम अनावश्यक रूप से अकेले घर से बाहर न निकलने तथा आवश्यकता होने पर समूह में सुरक्षा हेतु लाठी/बचाव सामाग्री आदि लेकर चलने की सलाह दी गयी।वन एवं पुलिस विभाग द्वारा प्रतिदिन शाम 4 बजे के बाद तथा सुबह मोबाइल वैन से एनाउंसमेंट कर जागरूकता का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है।धरगड़ा तोक की घटना के संबंध में खण्ड विकास अधिकारी सुश्री मोनिका पाल द्वारा सहायक समाज कल्याण अधिकारी श्री शंकर सिंह बोहरा को गृह अध्ययन हेतु भेजा गया।तेंदुए के हमले में मृतक स्व. श्री देव सिंह अधिकारी की पत्नी श्रीमती उषा देवी को विधवा पेंशन दिलाने हेतु आवश्यक दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।साथ ही जिला संस्था इकाई चम्पावत द्वारा मृतक के दोनों बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाने के लिए भी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।बैठक में जनप्रतिनिधियो में दरबान सिह मेहता ज्येष्ठ उप प्रमुख, गंगा दत्त पन्त ग्राम प्रधान छुलापें, नारायण सिह ग्राम प्रधान बन्तोली, निर्मल नाथ ग्राम प्रधान बिसराडी ,ग्राम प्रधान चंचल सामन्त पुनियाल सुश्री मोनिका पाल, खण्ड विकास अधिकारी, सुनील कुमार एस0डी0ओ0 रेजर लोहाघाट, नवीन चन्द्र भट् पुलिस विभाग, जाकिर हुसैन सहायक खण्ड विकास अधिकारी, भुवन पाण्डेय सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) गणेश गरिया, ग्राम विकास अधिकारी,कु0 रीता ग्राम विकास अधिकारी आदि विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें