रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:लड़ीधुरा के जंगलो में लगी भीषण आग बन संपदा को पहुंचा भारी नुकसानरात भर धधकता रहा जंगल
Laxman Singh Bisht
ग्रामीणों व बन कर्मियों की लाख कोशिश के बावजूद नहीं बुझ पाई आग। रात भर धधकता रहा जंगल
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।बुधवार की रात चंपावत जिले के बाराकोट के लड़ीधुरा के जंगलों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने जंगल के बहुत बड़े भूभाग को अपनी चपेट में ले लिया और जंगल धू धू कर जलने लगे। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर रेंजर राजेश जोशी के निर्देश पर रात मे ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत व जान जोखिम में डालने के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया परंतु रात में चली तेज हवाओं ने एक बार फिर से आग को भड़का दिया जिस कारण एक बार फिर से जंगल धू धू कर जलने लगे।
लड़ीधुरा सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया इस आग से जंगल को नुकसान पहुंचता देख लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के सदस्य आग बुझाने के लिए पहुंचे। परंतु तेज हवाओं एवं जंगल की आग की विकराल लपटों के कारण किसी ने भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं की । जिस कारण जंगल पूरी रात जलते रहे जिससे क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया एवं वन संपत्ति को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आज गुरुवार को आग शांत हो गई है।
विज्ञापन
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।