Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:रेगडू की 102 साल की आमा लक्ष्मी देवी ने अपने पुत्र व नातियो के साथ किया मतदान।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 28, 2025

रेगडू की 102 साल की आमा लक्ष्मी देवी ने अपने पुत्र व नातियो के साथ किया मतदान।

लोकतंत्र के महापर्व में दिया अपना अमूल्य सहयोग।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक में आज गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में कितना उत्साह था। इसका पता इस बात से लगता है कि हर पोलिंग बूथ में मतदाताओं की सुबह से भारी भीड़ रही। तो वहीं बाराकोट ब्लॉक के रेगरु क्षेत्र से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।रेगरु की रहने वाली 102 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी स्वर्गीय गलीप सिंह मेहता ने अपने पोलिंग बूथ रा0 प्राथमिक विद्यालय खकोड़ा में अपने बेटे देव सिंह मेहता व नाती विनोद मेहता व महेंद्र मेहता के साथ मतदान कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया ।मतदान को लेकर बुजुर्ग लक्ष्मी देवी में आज भी वही जोश नजर आया जो बरसों पहले था।लक्ष्मी देवी को दीवान सिंह अधिकारी ,मान सिंह मेहता, दरबान मेहता ,राजेंद्र मेहता, हयाद अधिकारी, अर्जुन व विशाल के द्वारा डोली के सहारे पोलिंग बूथ तक लाया गया। जहां 102 वर्षीय बुजुर्ग लक्ष्मी देवी ने अपनी तीन पीड़ियो के साथ मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना अमूल्य सहयोग दिया।

जरूरी खबरें