Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बनबसा:मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीड़ित परिवार को राहत बनबसा की सर्पदंश पीड़िता को मिली तत्काल सहायता, हालत स्थिरll

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 4, 2025

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीड़ित परिवार को राहत

बनबसा की सर्पदंश पीड़िता को मिली तत्काल सहायता, हालत स्थिरबनबसा क्षेत्र के मजगांव देवीपुरा निवासी राजेंद्र रावत की 15 वर्षीय बेटी को 3 अगस्त की रात कामन करैत सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में बच्ची को तुरंत खटीमा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से भेंट कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।उपजिलाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि बच्ची के उपचार की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल वह चिकित्सकीय निगरानी में है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से ₹5000 की त्वरित आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है।

जरूरी खबरें