Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:25 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार नशा तस्करों पर चम्पावत पुलिस का कड़ा प्रहार

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 8, 2025

25 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार नशा तस्करों पर चम्पावत पुलिस का कड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस बनबसा। एसपी चम्पावत के नेतृत्व में चम्पावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है। चंपावत पुलिस ने लगभग 25 लाख रुपए अन्तराष्ट्रीय कीमत की 112 ग्राम स्मैक (हेरोईन)सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। एस पी चंपावत के निर्देश पर दिनांक 7 अक्टूबर को सीओ वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी महोदया, टनकपुर के निर्देशन में एस0ओ0जी0 प्रभारी कमलेश भट्ट व थानाध्यक्ष बनबसा सुरेन्द्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में एसओजी / थाना बनबसा पुलिस टीम की सयुंक्त कार्यवाही मे चैकिंग के दौरान अभियुक्त रवि उर्फ गन्ठा पुत्र स्व किशनपाल मुखिया, निवासी ग्राम बिरियातार, थाना जलालाबाद, जिला शहांजाहपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी वार्ड नंबर 05 मीना बाजार बनबसा* को 112 ग्राम स्मैक ,01 बीड़ी का बन्डल,01 सिल्वर पेपर,01 माचिस,01 चैचर ( स्मैक पीने के लिये इस्तेमाल) के साथ धनुष पुल चौकी के निकट से गिरफ्तार किया ग़या !अभियुक्त रवि उर्फ गन्ठा एंव सौरभ उर्फ खुक्का,लखविंदर उर्फ लक्की के विरुद्घ थाना बनबसा में नियमानुसार धारा 8/21/27/29 NDPS Act में मुकदमा एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट की ओर से पंजीकृत किया गया है। एसपी चम्पावत ने कहा किसी भी हाल में नहीं बख्शे जायेंगे नशा तस्कर, तस्करों को भेजा जायेगा उनकी सही जगह जेल ।पुछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक पीने का आदी है सौरभ उर्फ खुक्का के स्मैक मगांने पर वह लखविंदर उर्फ लक्की से नानकमत्ता से यह स्मैक लेकर आया था उक्त स्मैक खुक्का को देना था ,खुक्का यह स्मैक बनबसा ,टनकपुर नेपाल स्मैक पीने वालो को उचे दामो पर बेचता है !

गिरफ्तार अभियुक्त रवि उर्फ गन्ठा पुत्र स्व किशनपाल मुखिया निवासी ग्राम बिरियातार थाना जलालाबाद जिला शहांजाहपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी वार्ड नंबर 05 मीना बाजार बनबसा

प्रकाश में आये अभियुक्त

1- लखविंदर सिंह उर्फ लक्की पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी बिजली कलौनी नानकमत्ता ( स्मैक देने वाला)

2- सौरभ उर्फ खुक्का पुत्र नरेशपाल निवासी वार्ड नंबर 05 मीना बाजार बनवसा ( बनवसा स्मैक मगांने वाला )

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

अभियुक्त रवि उर्फ गन्ठा पर थाना बनवसा में गुन्डा एक्ट,110 G,चोरी व अवैध शराब के कुल 10 मामले पंजीकृत है !

अभियुक्त सौरभ उर्फ खुक्का पर थाना बनवसा में 03 अभियोग अवैध शराब व 01 अभियोग NDPS Act का पंजीकृत है !

अभियुक्त लखविंदर उर्फ लक्की* थाना नानकमत्ता का हिस्ट्रीशिटर है ! जिस पर थाना नानकमत्ता में कुल पांच अभियोग दर्ज हैं।

पुलिस टीम मे उ0नि0 सुरेंद्र कोरंगा थानाध्यक्ष बनबसा,उ0 नि0 कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी चम्पावत , हे० का० मतलूब खान ,हेoका० संजय सिंह ,का0 नासिर हुसैन ,का0 उमेश राज ,का0 जगदीश कन्याल बनवसा,का० सूरज कुमार शामिल रहे।

जरूरी खबरें