रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म मामले की साजिश रचने की आरोपी युवती की जमानत।
Laxman Singh Bisht
चंपावत के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म मामले की साजिश रचने की आरोपी युवती की जमानत।
पूरे प्रदेश में चर्चित हुआ था मामला।

चंपावत। विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) अनुज कुमार संगल की अदालत ने चंपावत के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म के झूठे मामले में की साजिश रचने की आरोपी अर्जिता राय की द्वितीय जमानत अर्जी मंजूर कर ली। अदालत ने 75 हजार रुपये के निजी बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो विश्वसनीय एवं सक्षम जमानती पेश करने की शर्त पर रिहाई के आदेश दिए।ग्राम पंचायत कलीगांव लोहाघाट निवासी अर्जिता राय (25) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। जमानत अर्जी में आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए राजनीतिक रंजिश के चलते झूठा फंसाने का आरोप लगाया। अदालत ने मामले के गुण-दोष पर टिप्पणी किए बिना जमानत मंजूर कर ली। मालूम हो चंपावत का चर्चित नाबालिग दुष्कर्म साजिश प्रकरण चंपावत सहित पूरे प्रदेश में काफी चर्चाओं में रहा। जिसमें पुलिस ने भाजपा के निष्कासित मंडल अध्यक्ष कमल रावत, कांग्रेस प्रदेश महासचिव आनंद महरा, अर्जिता राय सहित दो अन्य के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें कमल रावत, आनंद महरा व अर्जिता राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल मामले में अदालत ने अर्जिता को जमानत देकर बड़ी राहत दी है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश