Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बागेश्वर: गरुड़ में फांसी के फंदे में झूलती मिली नाबालिग छात्रा मौत पुलिस जुटी जांच में।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 17, 2025

बागेश्वर: गरुड़ में फांसी के फंदे में झूलती मिली नाबालिग छात्रा मौत पुलिस जुटी जांच में।बागेश्वर ज़िले के गरुड़ से घटना सामने आई है ।जहां बुधवार देर शाम एक 15 वर्ष की नाबालिग लड़की अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाये जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर आज बागेश्वर जिला अस्पताल में पीएम के लिए ले जाया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का परिवार गरुड़ के एक गांव में किराये पर रहता हैं जो उत्तर प्रदेश के अमरोहा से यहाँ आये हैँ, पिता पेंटर का कार्य करते हैँ।इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। आस-पास के लोग और स्कूल के शिक्षक-छात्र सभी स्तब्ध हैं। मृतक छात्रा कोजानने वाले उसे एक मेहनती और शालीन स्वभाव की बच्ची बताते हैं।फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

जरूरी खबरें