Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 20, 2025

लोहाघाट में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

आदित्य तड़ागी व रणबीर ढेक का रहा जलवाजिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित युवा कल्याण विभाग चम्पावत एव लोहाघाट बैडमिंटन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा एव नशा मुक्त भारत के तहत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रामलीला मैदान बैडमिंटन हॉल में किया गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा एव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 50 से अधिक बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । जिसमे अंडर-15 बालक एकल, U-17 बालक एकल, पुरुष एकल, पुरुष युगल, वर्गों में प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गई ।प्रतियोगिता में U-15 बालक के फाइनल में आदित्य तड़ागी , अंकुर जोशी ने प्रवेश किया । जबकि तृतीय स्थान रवि जोशी ने प्राप्त किया ।U-17 बालक के फाइनल में रनवीर ढेक , आशुतोष उप्रेती ने प्रवेश किया ।और तृतीय स्थान अमृत चौधरी ने प्राप्त किया ।पुरुष एकल वर्ग में राहुल खर्कवाल,रियांशु बोहरा ने फाइनल में प्रवेश किया ।और आयुष पुजारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।जबकि पुरुष युगल में सेमीफाइनल में शंकर सिंह +पंकज वर्मा, नरेंद्र मलवाल +ऋषभ साह, प्रमोद चंद + रवीश भट्ट,एव देवेश मेहता +अतुल ढेक की जोड़ी ने प्रवेश किया। प्रतियोगिता के अंडर 15 बालक वर्ग में आदित्य तड़ागी प्रथम अंकुर जोशी द्वितीय/ अंडर 17 बालक वर्ग में रणबीर ढेक प्रथम आशुतोष उप्रेती द्वितीय/ पुरुष एकल में राहुल खर्कवाल प्रथम प्रियांशु बोरा द्वितीय/ पुरुष युगल में शंकर सिंह गढ़िया व पंकज वर्मा की जोड़ी प्रथम /नरेंद्र मलवाल और ऋषभ शाह की जोड़ी द्वितीय तथा पुरुष युगल में स्थान पर रवीश भट्ट व प्रमोद चंद की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही । सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, पंकज वर्मा, शंकर सिंह, अंकित उनियाल, गोविंद बोहरा ,अनिरुद्ध पुनेठा, , चंद्र किशोर पांडे, तरुण, कमलेश एव लोहाघाट बैडमिंटन क्लब के सदस्य मौजूद रहे

जरूरी खबरें