Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: बाराकोट:कुमाऊं के प्रसिद्ध नगाड़ों की नौबत बजाकर किया जाएगा बाबा विश्वनाथ जगदीश शीला डोली यात्रा का स्वागत

Laxman Singh Bisht

Mon, May 27, 2024
कुमाऊं के प्रसिद्ध नगाड़ों की नौबत बजाकर किया जाएगा बाबा विश्वनाथ जगदीश शीला डोली यात्रा का स्वागत बाराकोट के लड़ीधूरा मंदिर में नागेंद्र जोशी की अध्यक्षता एवं जगदीश सिंह अधिकारी के संचालन में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 4 जून 2024 को लड़ीधूरा मंदिर में आने वाली बाबा विश्वनाथ जगदीश शीला डोली यात्रा की व्यवस्थाओं को मुहूर्त रूप देना था। बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिस तरह संपूर्ण कुमाऊ क्षेत्र में जगत जननी जगदंबा मां भगवती के रथों का स्वागत किया जाता है,उसी प्रकार बाबा विश्वनाथ जगदीश शीला यात्रा का भी स्वागत किया जाएगा। डोली के मंदिर आगमन पर कुमाऊं के परंपरागत नगाड़ों की नौबत बजाई जाएगी तथा महिलाओं द्वारा खोल दे माता खोल भवानी मंगल गीत का गायन किया जाएगा। बैठक में शिवराज सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी, नवीन चंद्र जोशी, प्रदीप ढेक, योगेश जोशी, उमेश चंद्र जोशी, नवल किशोर जोशी, नमन जोशी कंचन जोशी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें