लोहाघाट: भागवत कथा कराने को लेकर बाबा व रिशेश्वर प्रबंधन समिति एक बार फिर आमने-सामने
Laxman Singh Bisht
Aug 18, 2023 07:02 pm
4 views
18 Aug 2023
लोहाघाट के प्रसिद्ध रिशेश्वर मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाली भागवत कथा कराने को लेकर एक बार फिर से मंदिर के बाबा मोहनानंद तीर्थ व रिशेश्वर प्रबंधन समिति एक बार फिर से आमने-सामने आ गए है जिससे बिवाद होने की संभावना बढ़ गई है दोनों पक्ष एक सितंबर से भागवत कथा का आयोजन कराने को लेकर अड़े हुए हैं बाबा मोहनानंद तीर्थ ने बताया एक सितंबर से गीता भवन धर्मशाला में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा
जिसमें जूना अखाड़े की माहेश्वरी गिरी कथा का प्रवचन करेंगी तथा शिवम त्रिपाठी जी अपने विद्वान ब्राह्मणों के साथ आएंगे उन्होंने क्षेत्र की जनता से भागवत कथा को सफल बनाने की अपील करी है उन्होंने कहा न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला दिया है इसलिए वे ही कथा करवाएंगे कथा करवाने का हक साधु संतों का है वहीं रिशेश्वर प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह मेहता ने कहा एक सितंबर से रिशेश्वर प्रबंधन समिति के द्वारा मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा जिसका निर्णय पूर्व में हुई बैठक में लिया गया है मेहता ने कहा कथा हर हाल में होकर रहेगी जिसकी तैयारी 27 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी अगर प्रशासन कथा में रोक लगाने की कोशिश करेगा तो जनता सड़कों में उतरेगी
उन्होंने कहा रिशेश्वर प्रबंधन समिति कथा को एक सितंबर से हर हाल में करवाएगी चाहे इसके लिए उन्हें जेल ही क्यों ना जाना पड़े उन्होंने कहा न्यायालय ने अपने निर्णय में धर्मशाला का कब्जा किसी को नही दिया है दोनों पक्षों के द्वारा एक ही तारीख में भागवत कथा कराने से विवाद की स्थिति एक बार फिर से बनती नजर आ रही है जैसा पिछले दो-तीन वर्षों से चला आ रहा है तथा हर बार कथा का आयोजन पुलिस के पहरे में हुआ है कुल मिलाकर अब यह तो आने वाला वक्त और प्रशासन ही तय करेगा की कथा कौन करवाएगा
विज्ञापन
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।