Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : जम्मू कश्मीर में खाई में गिरा सेना का वाहन 10 जवान शहीद

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 22, 2026

जम्मू कश्मीर में खाई में गिरा सेना का वाहन 10 जवान शहीदजम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भदरवाह सब-डिवीजन के थानाला में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सेना का एक वाहन खाई में गिर गया, जिसमें 10 जवान शहीद हो गए।जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के सब डिवीजन भदरवाह के थानाला में सेना का वाहन खाई में गिरने से 1 जबकि सात घायल हो गए हैं।गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे 10 जवान बलिदान हो गए और 7 घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ।अधिकारियों ने बताया कि सेना का बुलेट-प्रूफ वाहन, जिसमें कुल 17 जवान सवार थे, एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रहा था, तभी ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिर गया।अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने तुरंत मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और 10 सैनिकों के शव मिले। उन्होंने बताया कि नौ अन्य सैनिकों को घायल हालत में बचाया गया और उनमें से तीन, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें विशेष इलाज के लिए उधमपुर मिलिट्री अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया है।उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडा सड़क हादसे में 10 जवानों के बलिदानी होने पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि डोडा में एक दुखद सड़क हादसे में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। हम अपने बहादुर सैनिकों की बेहतरीन सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।इस गहरे दुख की घड़ी में, पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है। सीनियर अधिकारियों को सबसे अच्छा इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

जरूरी खबरें