Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल शहीद 7 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

सूचना

: पाटी:एडी फटकशिला मंदिर में गहराया पेयजल संकट क्षेत्र वासियों ने हैंडपंप लगाने की मांग एसडीएम से की

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 14, 2024
एडी फटकशिला मंदिर में क्षेत्र वासियों ने हैंडपंप लगाने की मांग एसडीएम से की पाटी विकासखण्ड की ढरौज ग्राम सभा के अन्तर्गत आने वाले ऐडी फटकशीला मंदिर मसूरधूरा में वर्षों से पीने के पानी की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को समाज सेवी राजेश बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्रीय शिष्ट मंडल के द्वारा एसडीएम पाटी रिंकू बिष्ट व सहायक अभियंता जल संस्थान से लोहाघाट कार्यालय में मुलाक़ात की व हैंड पंप लगवाने की मांग की। वहीं लोगों की पेयजल की समस्या को देखते हुए एसडीएम रिंकू बिष्ट व सहायक अभियंता जल संस्थान के द्वारा इस विषय की गंभीरता व आवश्यकता को समझते हुए सभी को आश्वस्त किया कि यह कार्य जल्द करवा दिया जाएगा। शिष्ट मंडल में में देव सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, रतन सिंह बिष्ट, रमेश मेहता, रमेश बिष्ट, विक्रम सिंह बद्री सिंह, गिरीश सिंह, अमित सिंह, नवीन सिंह आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें