Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट : लक्ष्मण बिष्ट (लोहाघाट) : रेगरु क्षेत्र के प्राचीन चामी कोट किले का पुरातत्व विभाग की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 31, 2025

ग्रामीणों ने प्राचीन चामी कोट किले के सौंदर्यकरण व संरक्षण की उठाई मांग पुरातत्व विभाग अल्मोड़ा से आई टीम ने चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रेगरु के प्राचीन चामीकोट किले का स्थलीय निरीक्षण किया। पुरातत्व विभाग अल्मोड़ा से आए डॉ चंद्र सिंह चौहान व उनकी टीम के द्वारा ग्रामीणों के साथ प्राचीन चामी कोट किले के बचे हुए अवशेषों का गहनता से अध्ययन किया। इस दौरान रेगरु क्षेत्र के बुजुर्ग 100 वर्षीय शिक्षक मोती सिंह मेहता व सामाजिक कार्यकर्ता मदन खोलिया के द्वारा पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को किले के इतिहास के बारे में जानकारी दी। पुरातत्व विभाग के डॉक्टर चंद्र सिंह चौहान ने कहा प्राचीन चामीकोट किले के इतिहास के बारे में जानकारियां जुटाई जाएंगी। पुरातत्व विभाग इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण का कार्य करेगा। सामाजिक कार्यकर्ता मदन खोलिया ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से किले तक पहुंचने के लिए मार्ग का निर्माण तथा किले के सौंदर्य करण की मांग की जिस पर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने जल्द जिले के सौंदर्य कारण वह मार्ग निर्माण का शासन ग्रामीणों को दिया। इस दौरान रॉबिन मेहता ,धन सिंह मेहता ,कमल सिंह मेहता आदि ग्रामीण मौजूद रहे। मालूम हो चामीकोट का किला प्राचीन किला है जिसके सिर्फ अब अवशेष बचे हुए हैं। अगर पुरातत्व विभाग से अपने संरक्षण में ले लेता है तो यह पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण धरोहर होगी जिसे देखने काफी तादात में पर्यटक भी आएंगे।

जरूरी खबरें