लोहाघाट :घरों में हाई वोल्टेज आने से फूंके उपकरण लोगों ने विद्युत विभाग से मुआवजे की करी मांग
Laxman Singh Bisht
Aug 20, 2023 02:51 am
6 views
20 Aug 2023
घरों में हाई वोल्टेज आने से फूंके उपकरण लोगों ने विद्युत विभाग से मुआवजे की करी मांग
लोहाघाट की ग्राम सभा पाटन पाटनी के कनेड़ा क्षेत्र में शनिवार को अचानक हाई वोल्टेज आने से हड़कंप मच गया।स्थानीय शशांक पाण्डेय ने बताया कि सुबह अचानक ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठी, देखते ही देखते सभी घरों में हाई वोल्टेज का करंट दौड़ गया। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही लोगों के टीवी,मीटर,लैपटॉप, मोबाइल,पंखे,बल्ब,इन्वर्टर,आदि फूंक गये। जिस कारण लोगों को काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान पहुंचा है इसके साथ ही सभी घरों की बिजली भी चले गई। उन्होंने बताया कि देवयोग से किसी व्यक्ति को करंट नही लगा ।
वहीं रोहित सिंह अधिकारी ने बताया कि उनका टीवी,वाईफ़ाई और रिसीवर हाई वोल्टेज आने से फूंक गये जिससे उनको हज़ारों रुपये का नुकशान हो गया।स्थानीय निवासी पूरन पाटनी, केशव पाटनी, रेखा विश्वाकर्मा,पुष्पा पाटनी, रेखा देवी, माया पाटनीं, चंचल अधिकारी,लीला पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, दयाल विश्वकर्मा, अंकिता पाण्डेय, ललित अधिकारी,श्याम विश्वकर्मा, हेमा पाण्डेय, शिवम् अधिकारी,आदि लोगों ने उनके हुए नुकशान के लिए विद्युत विभाग से मुआवजा देने की माँग की है जिससे उनकी क्षतिपूर्ति हो सके।
वहीं विद्युत विभाग के लाइनमैन लक्ष्मण कन्याल ने घटना के तुरंत बाद बिजली व्यवस्था सुचारू करने के प्रयास शुरू कर दिये जिससे स्थानीय लोगों को दिक़्क़तों का सामना न करना पड़े। लाइनमैन लक्ष्मण कन्याल ने बताया कि ट्रांसफार्मर में चिड़िया मृत पायी गई हैं।संभवतया चिड़िया के ही कारण लाइन में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया हो।

विज्ञापन
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य