रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : जूनियर हाई स्कूल ईजड़ा में धूमधाम से बनाया गया वार्षिक उत्सव छात्र छात्राओं की शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तु
Laxman Singh Bisht
छात्र छात्राओं की शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति।
बाराकोट ब्लॉक के राजकीय आदर्श जूनियर हाई स्कूल ईजड़ा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उप शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट रहे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पुष्पा वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉक्टर योगेश चतुर्वेदी, राम प्रसाद कालाकोटी ,प्रकाश गड़कोटी , कुंदन सिंह बोहरा , कमल बोहरा , दीपक सिंह और बड़ी संख्या में अभिभावकों द्वारा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति प्रदान की।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया ।शिक्षक कैलाश जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में विद्यालय की वर्ष भर की गतिविधियां को अभिभावकों एवं अतिथियों के साथ साझा किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों को विद्यालय की उपलब्धियां एवं विद्यालय की क्रियाकलापों के बारे में भी अवगत कराया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय के बच्चों को अपने लक्ष्य की प्रति समर्पित रहने की सलाह दी और विद्यालय एवं बच्चों के विकास हेतु सभी को मिलकर काम करने की सलाह दी साथ ही उप शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय परिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की बधाई प्रदान की
कार्यक्रम में विद्यालय के वार्षिक परीक्षा फल में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उप शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया जिनमें कक्षा 8 में पूजा पंत, साक्षी बोहरा,चंद्रकला रावत ,कक्षा 7 में विनीता गड़कोटी, पीयूष गड़कोटी , खुशी माहरा एवं कक्षा 6 में हिमानी माहरा, सचिन कुमार, भास्कर रहे साथ ही कार्यक्रम में वर्ष भर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला स्तर से राज्य स्तर में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के साथ-साथ विद्यालय में नव प्रवेशी कक्षा 6 के 16 बच्चों का स्वागत तथा कक्षा 8 उत्तीर्ण बच्चों को विदाई दी गयी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक निर्मल कुमार,चतुर सिंह माहरा, दान सिंह दरियाल ,कल्पना जोशी ने सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम में प्रहलाद सिंह माहरा,गोपाल सिंह, तनुज उप्रेती, मोहन गड़कोटी, राजेश कुमार,गणेश नाथ, प्रमोद कुमार ,भुवन पंत, गोपाल सिंह बोहरा आदि बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन