Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: चंपावत:मांगों को लेकर सड़कों में उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्तिया 18 हज़ार रुपए महीना मानदेय की उठाई मांग आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन 

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 28, 2024
मांगों को लेकर सड़कों में उतरी आंगनबाड़ी  कार्यकर्तिया 18 हज़ार रुपए महीना मानदेय की उठाई मांग आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन अपने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को चंपावत जिले की सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो का आक्रोश सड़कों में नजर आया जिले की सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो ने 18 हजार रुपए महीना मानदेय सहित आठ मांगों को लेकर चंपावत में जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया आंगनवाड़ी कार्यकर्तियो ने कहा वे विषम परिस्थितियों में अपना कार्य बखूबी करती हैं पर उसके बावजूद भी उन्हें मात्र ₹9300 महीना मानदेय दिया जा रहा है इतने कम मानदेय में उनके परिवार का भरण पोषण होना काफी मुश्किल हो गया है आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो ने 18 हजार रुपए महीना मानदेय सहित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम चंपावत के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया साथ ही चेतावनी दी अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए की धनराशि दी जाए ,अच्छे गुणवत्ता वाले मोबाइल तथा ₹400 महीना रिचार्ज के लिए दिए जाएं यात्रा व ढुलाई भत्ता दिया जाए प्रतिमाह केंद्र का भाड़ा दिया जाए सहित 8 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की प्रदर्शन करने में संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष विमला पनेरु ,जिला अध्यक्ष मीना बोहरा ,कविता, नीमा ,जानकी ,कुसुम ,सुनीता , अनीता, बिमला सहित सैकड़ो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें