Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: लोहाघाट मायावती सड़क से अराजक तत्वों ने रेडियम पिलरो को किया गायब ग्रामीणों में आक्रोश 

Laxman Singh Bisht

Sun, May 26, 2024
लोहाघाट मायावती सड़क से अराजक तत्वों ने रेडियम पिलरो को किया गायब ग्रामीणों में आक्रोश पिछले वर्ष पीएम मोदी के प्रस्तावित लोहाघाट के मायावती आश्रम दौरे के दौरान पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा लोहाघाट मायावती सड़क में जगह-जगह लोहे के रेडियम पिलर लगाए गए थे जो कि दुर्घटनाओ को रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन अब अधिकांश रेडियम पिलर सड़क से गायब हो गए हैं रविवार को फोरती के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेखर चंद्र पुनेठा ने जानकारी देते हुए बताया पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा मायावती रोड में जगह जगह कई रेडियम पिलर लगाए थे लेकिन बनीगांव से लेकर फोरती के बीच लगाए गए अधिकांश पिलरों को अराजक तत्व उखाड़ कर ले गए हैं और सड़क में जो रेडियम पिलर बचे हुए हैं उन्हें भी उखाड़ने का प्रयास किया जा रहा है इसके अलावा सड़क में पीडब्ल्यूडी के द्वारा लगाए गए संकेतक बोर्ड को भी अराजक तत्वों के द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है जिसका पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा न तो कोई संज्ञान नहीं लिया गया है और नाही पुलिस को इसकी सूचना दी गई है जो कि पीडब्ल्यूडी विभाग की सरासर लापरवाही है पुनेठा ने पुलिस से अराजक तत्वों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है उन्होंने कहा अराजक तत्व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग कोई भी संज्ञान नहीं ले रहा है उन्होंने अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है

जरूरी खबरें