Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर :दीप पाठक के आवाहन पर नन्ही परी को न्याय दिलाने के लिए टनकपुर में निकली आक्रोश रैली।

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 20, 2025

...दीप पाठक के आवाहन पर नन्ही परी को न्याय दिलाने के लिए टनकपुर में निकली आक्रोश रैली।

सैकड़ो की तादात में रैली में शामिल हुए लोग। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई कड़ी आपत्ति। मातृशक्ति में भारी आक्रोश।चंपावत जिले के टनकपुर में समाजसेवी नेता दीप पाठक के आह्वान पर,आमबाग़ ग्राम प्रधान श्रीमती ललिता खत्री तथा मोहनपुर ग्राम सभा प्रधान श्रीमती राधिका चंद के नेतृत्व मेँ क्षेत्र की महिलाओं व स्थानीय नागरिकों ने नन्ही परी कशिश और उसके परिवार को न्याय दिलाए जाने को लेकर आज ग्राम आमबाग से मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर तक नन्ही परी को न्याय हेतू आक्रोश रैली निकाली गयी। जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय की कड़े शब्दों मेँ निंदा की,वहीं सरकार से मामले में कठोर कदम उठाते हुए पुनर्विचार याचिका दायर कर कोर्ट में ठोस पैरवी किए जाने और दोषी को तत्काल फांसी दिलाये जाने की मांग की साथ ही माँग की गयी कि नन्ही परी के मामले मेँ जिस भी अधिकारी कर्मचारी ने अपने काम मेँ लापरवाही की है उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कदम सरकार उठाये जिससे परिवार को एवं नन्ही परी को न्याय मिल सके और ऐसे दरिंदो द्वारा किए जा रहे घिनौनी कार्यों की पुनरावृत्ति न हो सके।महिलाओ द्वारा कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी तरफ इस तरह से भारत की न्यायपालिका दोषियों बरी कर रहीं हैं जबकि निचली अदालत व उच्च न्यायालय से अभियुक्त को सजा दे दी गयी थी।उक्त न्याय यात्रा में सैकड़ों समाज सेवी उपस्थित रहे पुष्कर चंद,दिनेश चंद दीनू दा ,हरीश राजा,उर्मिला चंद,मनोज तिवारी,अरुण,मुनीश,भुवन कालोनी,कंचन ग्रामप्रधान नायक गोठ,आकाश चंद,योगेश चन्द,ऋतिक,राहुल चंद,विनोद,अमित चंद ,हरीश, भावना,रेखा,सावित्री,तनुज पंचोली,निर्मला जोशी बीडीसी मेंबर,बबिता, ऊषा,सुनील बाल्मीकि,अखिल चंद आदि सैकड़ों समाज के संवेदनशील युवा, मातृ शक्ति एवं वरिष्ठों ने प्रतिभाग किया।

जरूरी खबरें