रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट डिग्री कॉलेज गंगनौला सड़क में दुर्घटना का हो रहा है इंतजार।
Laxman Singh Bisht
Sun, Sep 21, 2025
.लोहाघाट डिग्री कॉलेज गंगनौला सड़क में दुर्घटना का हो रहा है इंतजार।
हवा में लटकी सड़क बड़ी दुर्घटनाओं को दे रही है दावत विभाग बेखबर।
सड़क में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।
लोहाघाट। डिग्री कॉलेज से गंगनोला, गौड़ी व किमतोली जाने वाली सड़क पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस सड़क पर तलोन से आगे कलमठ क्षतिग्रस्त होने से सड़क अंदर तक खोखली होकर हवा में लटक गई है ।जिस कारण सड़क पर कभी भी बड़ा हादसा सामने आ सकताहै। लोहाघाट क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया, ग्रामीण अमर राम, रघुवर दत्त राय व पूरन चंद्र राय ने बताया इस स्थान में सड़क को क्षतिग्रस्त हुए हुए 7 से 8 महीने हो चुके हैं। इस बरसात में सड़क की सुरक्षा दीवार गिरने से और भी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुकी है
उन्होंने कहा इस स्थान पर वाहनों के साथ-साथ राहगीरो व मवेशियों को भी भारी खतरा हो रहा है ।कहा यह सड़क चंपावत के साथ-साथ किमतोली क्षेत्र को भी जोड़ती है। पर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है ।ग्रामीणों ने कहा लगता है लोक निर्माण विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का यहा पर इंतजार कर रहा है कहा अगर यहां पर जल्द सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई तो बड़ा हादसा देखने को मिल सकता है।
राजू भैया ने बताया इस स्थान के अलावा सड़क बॉडीगार्ड तथा निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र के पास भी सड़क क्षतिग्रस्त हुई है इस स्थान पर भी सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है कहा इस सड़क में विद्युत उपकेंद्र का कार्य प्रगति पर है जिस कारण बड़े वाहनों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन व लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से तत्काल तलोन के पास हवा में लटकी सड़क पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कर संभावित दुर्घटना को रोकने साथ अन्य स्थानों पर भी जल्द सड़क सुधारीकरण की मांग की है।
मामले में लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया मामला उनके संज्ञान में आ चुका है तलोन में जल्द सड़क पर सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी तथा अन्य स्थानों के लिए उनके द्वारा एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है धनराशि स्वीकृत होते ही सुरक्षा दीवार निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।