Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : अल्मोड़ा:द्वाराहाट के गनोली बूथ पर 30 जुलाई को क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए फिर होगा मतदान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 29, 2025

प्रत्याशी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने दिए निर्देशअल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लाक के गनोली गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए बुधवार 30 जुलाई को पुनर्मतदान होने जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 28 जुलाई को द्वाराहाट विकासखंड के गनोली गांव में मतदान प्रक्रिया में सामने आई गड़बड़ी के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बूथ पर पुनर्मतदान कराने के आदेश दिए हैं। यह निर्णय निर्वाचन की निष्पक्षता व पारदर्शिता को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। जिसके बाद अब 30 जुलाई 2025, बुधवार को इस केंद्र पर सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए फिर से मतदान कराया जाएगा।28 जुलाई को हुए मतदान के दौरान गनोली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय (मतदेय स्थल संख्या 46) में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी कुंती फुलारा ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए थे। मतदान के बीच एक समर्थक मतदाता ने बाहर आकर यह जानकारी दी कि करीब 25 मतपत्रों में चुनाव चिह्न इस तरह से फटे हुए हैं कि आधा हिस्सा मतपत्र की काउंटर फाइल में रह गया, जिससे मतदाताओं को उम्मीदवार की पहचान करने में काफी परेशानी हो रही है। जानकारी मिलने के बाद प्रत्याशी कुंती फुलारा ने पीठासीन अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। मौके पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेंद्रनाथ ने जब मतपत्रों की जांच की, तो मामले की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद फुलारा समर्थकों ने आरोप लगाया कि यह गड़बड़ी जानबूझकर की गई साजिश है जिससे प्रत्याशी को चुनाव में हराया जा सके। उन्होंने मतदान निरस्त करने और दोबारा चुनाव कराने की मांग की थी।घटना को गंभीर मानते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी। आयोग ने गहन विचार और प्रारंभिक जांच के बाद यह माना कि मतदान में पारदर्शिता प्रभावित हुई है। इस आधार पर 30 जुलाई को पुनर्मतदान की अनुमति दी गई है। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस मामले की विस्तृत जांच की जाए और यदि किसी की लापरवाही या दुर्भावना सिद्ध होती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

जरूरी खबरें