Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: अल्मोड़ा:एसएसपी अल्मोड़ा की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही एसओजी व दन्या पुलिस ने पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब से भरा पिकप

Laxman Singh Bisht

Sat, May 25, 2024
एसएसपी अल्मोड़ा की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही एसओजी व दन्या पुलिस ने पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब से भरा पिकप एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस ने 42 पेटियों में 504 बोतल अवैध अंग्रजी शराब बरामद कर 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है बरामद शराब की कीमत 3.93 लाख रुपए आई गई है एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।एसएसपी पींचा के निर्देश में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार की जा रही चेकिंग व पेट्रोलिंग के दौरान अवैध तस्करी की रोकथाम में एक बड़ी सफलता पुलिस टीम के हाथ लगी है। थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी एवं एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में दन्या पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा गरुड़ाबाज तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पिकप संख्या UK04 CC 6066 के चालक मनोज कुमार के कब्जे से कुल 42 पेटियों में कुल 504 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर, थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई । गिरफ्तार शराब तस्कर मनोज कुमार पुत्र गोधन सिंह निवासी पुभाऊँ जैंती थाना लमगड़ा,अल्मोड़ा का निवासी है जिसके पास से पुलिस ने 42 पेटियों में कुल 504 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत कीमत- 3,93,120/- रुपये है पुलिस टीम मे कुन्दन सिंह रौतेला, प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा,.उ0नि0 प्रशिक्षु दीपक बहुगुणा, थाना दन्या,हेड कानि0 विनोद डसीला, थाना दन्या,.कानि0 कुन्दन सिंह,थाना दन्या ,.कानि0 राजेश भट्ट,एसओजी अल्मोड़ा ,कानि0 राकेश भट्ट,एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे

जरूरी खबरें