Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा:भिकियासैण विनायक मोटर मार्ग पर खाई में गिरी बस सात लोगों की दर्दनाक मौत 12 घायल।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 30, 2025

.भिकियासैण विनायक मोटर मार्ग पर बस खाई में गिरी सात लोगों की मौत 12 घायल।

मृतकों में 4 पुरुष तीन महिलाएं । सीएम धामी के निर्देश पर घायलों को ऋषिकेश एम्स किया एयरलिफ्ट।

हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के भिकियासैंण विनायक मार्ग पर सेलापानी के पास आज मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में केएमओयू की बस गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गम्भीर बनी हुई है। घायलो को नजदीकी सीएचसी भिकियासैंण में भर्ती किया गया है। जबकि घायल नंदी देवी और राकेश कुमार को हायर सेंटर रामनगर भेजा गया है।केएमओयू की बस में कुल19 लोग सवार थे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुःख जताया है। साथ ही अधिकारियों को घायलों को राहत और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।गंभीर रूप से घायलों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। राहत एवं बचाव कार्य हेतु राजस्व की टीम के साथ थाना भिक्यासैण, थाना भतरौजखान, फायर स्टेशन रानीखेत की टीम घटना स्थल पर मौजूद हैं। जिलाधिकारी अंशुल सिंह स्वयं राहत एवं बचाव प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं ।

जरूरी खबरें