Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चेतोला मेले के हजारों लोग बने साक्षी ढोल नगाड़ों की धमक के साथ निकला चमू देवता का डोला।

लोहाघाट:मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स छठे दिन भी हड़ताल रही जारी।

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा:फ्रांस का दूल्हा अल्मोड़ा की दुल्हन ने लिए शादी के सात फेरे। कुमाऊनी रीति रिवाज से हुई शादी।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 14, 2026

फ्रांस का दूल्हा अल्मोड़ा की दुल्हन ने लिए शादी के सात फेरे। कुमाऊनी रीति रिवाज से हुई शादी।

कुमाऊनी धुनों में खूब नाचे विदेशी बाराती परिवार ने निभाई शादी की रस्में।

भारतीय संस्कृति से प्रभावित दिखे विदेशी अतिथि। फ्रांस के ओहेल्ये गेरैंपो और अल्मोड़ा की श्रीपूर्णा वैदिक परंपरा से प्रणय सूत्र में बध गए ।विदेशी बारातियो ने कुमाऊनी रीति रिवाज से हुई शादी का जमकर आनंद लिया। दूल्हा ओहेल्ये ने कहा यूरोप में मैरिज डेस्टिनेशन की कमी नहीं है लेकिन भारतीय संस्कृति ,वेशभूषा और आध्यात्मिक शांति से प्रभावित होकर ही उन्होंने अल्मोड़ा नगर के चीना खान निवासी ओएनजीसी से रिटायर्ड डीजीएम ध्रुव रंजन जोशी और प्रतिभा जोशी की पुत्री श्रीपूर्णा को चुना। गत दिवस ओहेल्ये और श्रीपूर्णा का सनातन परंपरा से विवाह संपन्न हुआ ।दूल्हा पक्ष ने हल्दी मेहंदी की रस्म से लेकर गणेश पूजा आदि अनुष्ठान करवाए। ढोल ,दमाऊ और छोलिया नृत्य दल के साथ धूमधाम से बारात निकली वर पक्ष के फ्रांस से पहुंचे दो दर्जन से अधिक महिला और पुरुष बारातियों ने खूब नृत्य किया विदेशी महिलाएं रंग वाली पिछोड़ा साड़ी और घाघरा चोली में तो पुरुष मेहमान कुर्ता पजामा और शेरवानी में नजर आए। कन्यादान फेरे जयमांल आदि रस्म में दूल्हा और मेहमान काफी रोमांचित और सहज नजर आए। दूल्हा ओहेल्ये ने कहा वह इससे पहले भी कई बार भारत आए है ।कहा यूरोप में काफी आकर्षक मैरिज डेस्टिनेशन है लेकिन वहां भारतीय संस्कृति की विविधता, आध्यात्मिक शांति और भारतीय शादियों की तरह रोमांच नहीं है। भारत में विशेष कर उत्तराखंड में आकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है कहा मेरे परिवार और उनके साथ आए मेहमानों के लिए यह शादी पारिवारिक समारोह के साथ-साथ आध्यात्मिक शांति यात्रा है। मालूम हो श्री पूर्णा ने दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री प्राप्त की है उन्होंने भारतीय विद्या भवन दिल्ली से टेलीविजन और फिल्म प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद ग्राफिक डिजाइन में डिप्लोमा कोर्स किया उन्होंने वर्ष 2020 में फ्रांस की टू लूज़ यूनिवर्सिटी से मार्केट मैनेजिंग एंड कम्युनिकेशन विषय में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की । 2021 में फ्रांस की स्किपर कंपनी मे डाटा एनालिस्ट के तौर पर नौकरी हासिल की करीब 5 साल से फ्रांस में रह रही अल्मोड़ा की बेटी श्री पूर्णा अब फ्रांस निवासी एनालिटिक्स एंड कन्वर्जन कंपनी में डाटा एनालिसिस मैनेजर ओहेल्ये ग्रैंपो की जीवनसाथी बन गई है ।विवाह को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को नजर आया। लोगों ने नव दंपति को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

जरूरी खबरें