Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा:सल्ट के रा0 विद्यालय उ0मा0वि0 डाबरा के पास मिली 161जैलेटिन रोड

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 22, 2025

.सल्ट के रा0 विद्यालय उ0मा0वि0 डाबरा के पास मिली 161जैलेटिन रोड अल्मोड़ा जिले के राजकीय उ0मा0वि0 डबरा के प्रधानाचार्य द्वारा थाना सल्ट को सूचना को दी कि 20 नवंबर को स्कूल के पास खेलते वक्त बच्चों को जंगल में कुछ संदिग्ध पदार्थ दिखाई दिया । सल्ट पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। घटनास्थल से कुल 161 जैलेटिन की रॉड बरामद हुई। 21 नवंबर को बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड टीमों को मौके पर बुलाया गया। सैंपल कलेक्ट किए गए है।उपरोक्त संबंध में थाना सल्ट में अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। जैलेटिन की रॉड किसके द्वारा और क्यों लाई गई थी उसे संबंध में पुलिस टीम द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। सामान्यतः जैलेटिन की रॉड सड़क निर्माण कार्यों में पत्थर तोड़ने के काम में लाई जाती है।एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनमानस से अपील की गई है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें, जांच में पुलिस टीम के सामने जो भी तथ्य आएंगे उनसे अवगत कराया जाएगा।

जरूरी खबरें