Wednesday 1st of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सीएम से की शिव व मां कढ़ाई मंदिर सौंदर्य करण की मांग

दून:सीएम के निर्देश पर विजिलेंस ने एक लाख की रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल संचालिका गिरफ्तार

शिशु मंदिर /विद्या मंदिर बाराकोट में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित।

ऋषिकेश:एक लाख का इनामी राजा साहनी गिरफ्तार। पुलिस और एसओजी की टीम की बड़ी कार्रवाई।

लोहाघाट:नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन से विद्युत लाइन हटाने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का प्रदर्शन।

: चंपावत नगर पालिका पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप डीएम के निर्देश पर चंपावत पालिका के कार्यों की होगी जांच तीन सदस्यी कमेटी गठित

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 2, 2023
  चंपावत नगर पालिका विवादों के घेरे में आ गई है भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री सूरज प्रहरी के द्वारा नगरपालिका चंपावत पर निर्माण कार्यों में धांधली करने तथा घटिया गुणवत्ता से कार्य करवाने पालिका के बजट को गलत जगह खफाने ,मनचाहे लोगों को ठेका देने ,ठेकों के टैंडरों की विज्ञप्ति स्थानीय अखबारों में ना निकल कर बाहरी अखबारों में निकालने आदि के गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम चंपावत नवनीत पांडे से नगर पालिका के कार्यों की जांच की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया था पत्र का  संज्ञान लेते हुए डीएम चंपावत नवनीत पांडे के द्वारा एसडीएम चंपावत की अगुवाई में तीन सदस्य जांच कमेटी गठित कर दी है जांच कमेटी डीएम के आदेश पर एक हफ्ते के भीतर नगर पालिका चंपावत के कार्यों के टेंडर करते समय क्या अधिप्राप्ति नियमावली का अनुपालन किया गया है अथवा नहीं इसके अलावा यदि कार्य संपादित हो गए हैं या किये जा रहे हैं कार्यों की माप ,गुणवत्ता की जांच करेगी तथा नगर पालिका के अभिलेखों का सत्यापन करेगी जॉच कमेटी में वरिष्ठ कोषाधिकारी व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चंपावत रहेंगे अब यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा आरोपों में कितनी सच्चाई है वही इस मामले को लेकर चंपावत में चर्चाओं का बाजार गर्म है लोगों का कहना है चंपावत पालिका ही नहीं अन्य विभागों के भी कार्यों की जांच होनी चाहिए

जरूरी खबरें