Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पंचस्थानीय चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दुर्गम के शिक्षकों को स्थानांतरण की जगी आस ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 22, 2025

चंपावत जिले में स्थानांतरण सूची अब तक शिक्षा विभाग ने नहीं की अपलोडपंचस्थानीय चुनाव प्रक्रिया के कारण शिक्षा विभाग में स्थानांतरण प्रक्रिया रुक गई थी ।अब जबकि पंच स्थानीय चुनाव की आचार संहिता समाप्त हो गई है अब शिक्षक स्थानांतरण की आस लगाए बैठे हैं । शिक्षकों के मुताबिक इस प्रक्रिया में उत्तराखंड में 13 जिलों में से 12 जिलों ने अपने पोर्टल को अपडेट कर रिक्त पदों एवं अध्यापक अनिवार्य स्थानांतरण सूची अपलोड कर दी है। केवल एकमात्र मुख्यमंत्री की विधानसभा जिला चंपावत के पोर्टल को अभी तक शिक्षा विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार से अपडेट नहीं किया गया जिस कारण शिक्षकों को अपनी वरीयता एवं रिक्त स्थानो का पता नहीं चल पा रहा है जिससे शिक्षक असमंजस की स्थिति में है। इस संदर्भ में शिक्षकों ने बताया सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने भी 13 जून 2025 को कहा था कि शिक्षकों को जल्द ही वार्षिक स्थानांतरण और पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा। इस आशा से दुर्गम व अति दुर्गम में कई वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों में उनके इस कथन से आशा जगी । उच्च न्यायालय ने भी इसमें 15% अनिवार्य स्थानांतरण करने की अनुमति प्रदान की थी। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि वार्षिक स्थानांतरण के तहत विभिन्न श्रेणियां के अंतर्गत पात्र शिक्षकों की स्थानांतरण सूची तैयार करने के लिए निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं ।इसके बावजूद भी अगस्त 2025 के समापन तक कोई भी स्थानांतरण में कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे स्थानांतरण की आस लगाए दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्र मैं लंबे समय से कार्य कर रहे शिक्षक निराश हो रहे हैं। और अब तो प्रदेश के शिक्षकों ने चौक डाउन हड़ताल भी शुरू कर दी है जिसका कि आज पांचवा दिन है। मालूम हो उच्च न्यायालय ने भी इस संदर्भ में 15% स्थानांतरण शीघ्र करने के निर्देश दिए थे। उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी शिक्षा विभाग खामोश बैठा हुआ है।

जरूरी खबरें