Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:भिंगराड़ा मे ऐड़ी बालकृष्ण मेले का भव्य व दिव्य तरीके से किया गया शुभारंभ।उद्घाटन अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों द्वारा निकाली गई आकर्षक मांगलिक क्लश यात्रा।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 25, 2024
भिंगराड़ा मे ऐड़ी बालकृष्ण मेले का भव्य व दिव्य तरीके से किया गया शुभारंभ।उद्घाटन अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों द्वारा निकाली गई आकर्षक मांगलिक क्लश यात्रा। चम्पावत जिले के लधियाघाटी क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक एवं व्यापारिक ऐड़ी बालकृष्ण मेले का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर यहाँ की सैकड़ों महिलाओं ने मांगलिक परिधानो में भव्य व आकर्षक क्लश यात्रा निकाली गई। क्लश यात्रा के साथ आंचालिक परिधान में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे। रामलीला मैदान से क्लश यात्रा शुरू हुई जो श्री ऐड़ी बालकृष्ण मेला स्थल पर पहुँची जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में मेजमान पाटी ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, बाराकोट की विनीता फर्त्याल, चम्पावत की रेखा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ मेले का आगाज़ किया। उन्होंने कहा भिंगराड़ा क्षेत्र के लोगों द्वारा छोटे से स्तर पर मेले की जो शुरूआत की गई थी वह मेला आज विशाल रूप में हमारे सामने आ गया है यही नहीं इस मेले ने पूरे लधियाघाटी क्षेत्र को अपनी विशिष्ट पहचान भी बनाई है। उन्होंने मेले के व्यापक स्वरूप को देखते हुए इसे सरकारी तौर पर संचालित किए जाने पर भी जोर दिया।  इस अवसर पर स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा भी शानदार प्रस्तुतियाँ दी गई जिनका दर्शकों ने तालियाँ पीट कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इससे पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश महराना, सतीश भट्ट, रमेश भट्ट, तुलाराम भट्ट, कृष्णचंद्र भट्ट, ग्राम प्रधान गीता भट्ट, आरसी भट्ट, स्वामी जगन्नाथ, भगवान सिंह कुँवर, सुभाष चन्द्र, गिरीश चंद्र, दीपक शर्मा, टीकाराम जोशी, दान सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह, पूर्णानंद शर्मा, एससी भट्ट ने स्वागत किया और संचालन आरसी भट्ट एवं रमेश भट्ट ने किया।

जरूरी खबरें