रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : उपलब्धि: खटीमा की बेटी दिव्या पंत यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से हुई सम्मानित।
Laxman Singh Bisht
उपलब्धि: खटीमा की बेटी दिव्या पंत यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से हुई सम्मानित।
पंतनगर विश्वविद्यालय में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की शोध छात्रा दिव्या ने खटीमा क्षेत्र को किया गौरवान्वित।
खटीमा(उधम सिंह नगर)- कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शोध छात्रा दिव्या पंत को देहरादून में राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) ने यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया है।दिव्या खटीमा विकास खंड के चकरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसी अधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ. जगदीश पंत ’कुमुद’ की बेटी है।दिव्या पंत को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) ने यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 प्रदान किया है। दिव्या कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शोध छात्रा है।यूकॉस्ट द्वारा देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान कांफ्रेंस में दिव्या पंत ने अपनी एडवाइजर डॉ. लक्ष्मी तिवारी के मार्गदर्शन में कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों से प्राप्त रायजोस्पेरियम की जैव नियंत्रण क्षमता व प्रभाव पर अपने शोध कार्य की प्रस्तुति दी।जिसके आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा उन्हें यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 के लिए चयनित कर यह अवार्ड प्रदान किया गया। दिव्या की इस उपलब्धि पर डॉ. लक्ष्मी तिवारी डॉ. अजयवीर सिंह, डॉ. सिद्धेश्वर सिंह डॉ. रूपचंद शास्त्री, शैल कुमारी,नरेंद्र रौतेला,निर्मल न्योलिया आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण