रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में एबीवीपी का लहराया परचम शिखर वर्मा बने छात्र संघ अध्यक्ष। एनएसयूआई के राहुल को 517 वो
Laxman Singh Bisht
Sat, Sep 27, 2025
.लोहाघाट महाविद्यालय में एबीवीपी का लहराया परचम शिखर वर्मा बने छात्र संघ अध्यक्ष।
एनएसयूआई राहुल को 517 वोटो से दी मात। शिखर पहुंचे शिखर पर।
सभी सीटों पर एबीवीपी का कब्जा एनएसयूआई का सुपड़ा साफ़।
एबीवीपी ने निकाला विजय जुलूस। आतिशबाजी व रंग गुलाल से मनाया जीत का जश्न। स्वामी विवेकानंद की मूर्ति में माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद।
चार पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन।
चंपावत जिले के लोहाघाट महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का परचम लहराया है। एबीवीपी के सभी प्रत्याशियों ने सभी पदों पर शानदार जीत दर्ज की है। छात्र संघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के शिखर वर्मा ने एनएसयूआई के राहुल को पराजित कर शानदार जीत हासिल कर महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का परचम लहराया।
जीत की खुशी में एबीवीपी छात्र नेताओं व महाविद्यालय के छात्रों ने मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी व रंग गुलाल उड़ाकर जीत का शानदार जश्न मनाया तथा सभी विजेता पदाधिकारियो को जीत की शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता के द्वारा सभी विजेता पदाधिकारी को पद को गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए शुभकामनाएं दी। कहा उन्हें पूरी आशा है नवनिर्वाचित छात्र संघ हमेशा महाविद्यालय व छात्र हितों में कार्य करेगा।
शपथ ग्रहण के बाद छात्रों ने सभी विजेता प्रतिभागियों के साथ लोहाघाट नगर में शानदार विजय जुलूस निकाला। शुरू से ही एबीवीपी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे चुनाव परिणाम आने से पहले ही एबीवीपी के छात्रों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। चुनाव प्रभारी डॉक्टर नीरज कांडपाल ने बताया आज लोहाघाट महाविद्यालय में हुए छात्र संघ चुनाव को सकुशल संपन्न किया गया उन्होंने कहा छात्र संघ चुनाव में 1040 छात्र-छात्राओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद पर शिखर वर्मा ने राहुल को 517 मतों से पराजित किया। उन्होंने बताया छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर शिखर वर्मा को 760 तथा राहुल को 243 मत पड़े। उपाध्यक्ष छात्र में पंकज जोशी को 786 तथा नितिन सिंह देव को 203।सचिव पद पर हिमांशु रजवार को 766 शिखा वर्मा को 235 तथा संयुक्त सचिव पद पर योगेश कुमार को 759 तथा अजय गिरी को 219 । कोषाध्यक्ष पद पर राहुल सिंह बिष्ट को812 तथा विजय सिंह बिष्ट 206 मत मिले। डॉक्टर कांडपाल ने बताया चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है
जिसमें सांस्कृतिक सचिव पद पर अग्रिमा पुनेठा ,उपाध्यक्ष (छात्रा )पद पर नीलम चंद/ संकाय प्रतिनिधि (कला )हिमानी गहतोड़ी, संकाय प्रतिनिधि (विज्ञान) पर नमन गरकोटी निर्विरोध चुने गए। डॉक्टर कांडपाल ने छात्र संघ चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ,महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं व पुलिस तथा प्रशासन को धन्यवाद दिया। वही सभी नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी ने अपनी शानदार जीत के लिए महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया कहा वह हमेशा महाविद्यालय व छात्राहितों में कार्य करेंगे।
एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने इस शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एबीवीपी नेता व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विवेक पुजारी ,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक ,साहिल अधिकारी, नीरज सगटा , सागर ढेक ,साहिल महरा, राहुल ढेक ,देवेंद्र बोरा, गौरव पांडे , मनीष बिष्ट आदि को बधाइयां दी है। कहा नया छात्र संघ इन्हीं के बताए हुए मार्ग पर कार्य करेगा। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विवेक पुजारी व ऋतिक ढेक ने सभी नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियो को शुभकामनाएं देते हुए हमेशा छात्र हितों में कार्य करने की नसीहत दी शानदार जीत के लिए महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को धन्यवाद दिया। इस दौरान शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा।
छात्र संघ चुनाव सकुशल संपन्न होने के बाद महाविद्यालय प्रशासन , पुलिस व प्रशासन के द्वारा राहत की सांस ली गई छात्र संघ चुनाव 2025 में जहां एबीवीपी का परचम लहराया तो एनएसयूआई को कड़ी हार का सामना करना पड़ा। डॉक्टर कांडपाल ने बताया चुनाव मे डॉक्टर लता केड़ा , डॉक्टर अभिषेक, डॉक्टर मनोज कुमार ,डॉक्टर भगत राम लोहिया, डॉ वंदना चंद डॉक्टर स्वाति कांडपाल , डॉ सुमन पांडे, डॉक्टर कमलेश सगटा , डॉक्टर स्वाती बिष्ट, डॉक्टर दिनेश व्यास व महाविद्यालय के समस्त स्टाफ के द्वारा सहयोग किया गया।