चंपावत जीआईसी चौराहे पर बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग।लाखो रुपए का सामान जलकर हुआ राख।शॉट सर्किट से आग लगाने का अनुमान।
Laxman Singh Bisht
Dec 23, 2023 04:11 pm
10 views
23 Dec 2023
चंपावत जीआईसी चौराहे पर बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग।लाखो रुपए का सामान जलकर हुआ राख।शॉट सर्किट से आग लगाने का अनुमान।
चंपावत जिला मुख्यालय जीआईसी चौराहे पर अचानक बेकरी की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक सारा सामान जलकर राख चुका था। पीड़ित ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।शुक्रवार देर रात मुख्यालय के जीआईसी चौराहे पर मनोज सिंह निवासी पोखरी की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया की वह पिछले सात साल से बेकरी की दुकान चलाकर अपना रोजगार कर रहा था। बताया की सुबह पांच बजे सुबह की सैर पर निकले कुछ लोगों ने इसकी सूचना उन्हें दी तब जाकर पता चला। जिसके बाद दुकान स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस व जिला प्रशासन को दी जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंचती तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था। जानकारी के अनुसार शॉट सर्किट से रात एक दो बजे के बीच अचानक आग लगने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया की 24 लाख रुपए का बैंक से लोन लेकर स्वरोजगार कर रहे थे। लेकिन अचानक अग्नि कांड की इस घटना से वह काफी हताश हैं। बताया की इस घटना में उनका सात से आठ लाख रुपए का नुकसान हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, राजेंद्र सिंह, भुवन भट्ट, नाथ सिंह, लीलाधर, राजेंद्र बोहरा, बसंत पांडे सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।