Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सूचना

: चंपावत:तामली मे डंपर दुर्घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल चंपावत पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल 

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 1, 2024
तामली मे डंपर दुर्घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल चंपावत पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल आज मंगलवार एक अक्टूबर को को चंपावत के तामली क्षेत्र मे कारी के पास uk05-0521 डंपर जिसमें लगभग 06 लोग सवार थे जो तामली से चंपावत की ओर वापस आ रहे थे तभी कारी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 60-70 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चंपावत पुलिस को सूचना मिलते ही थाना तामली पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर खाई से लोगों को निकाल कर प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी 06 घायलो को जिला चिकित्सालय चंपावत भेजा गया। घायलों मे 01- जीवनलाल पुत्र वीरेंद्र प्रसाद निवासी डूंगरी रावल जनपद पिथौरागढ़ उम्र 43 वर्ष 02- रतन सिंह उर्फ दीपू, पिता नाम नामालूम निवासी पिथौरागढ़ उम्र 38 वर्ष 03- सुनील कुमार पुत्र से दीवान राम निवासी डूंगरी रावल जनपद पिथौरागढ़ उम्र 42 वर्ष 04- रमेश राम पुत्र देव राम निवासी गुरना, उम्र 50 वर्ष 05-नवीन चंद्र पुत्र बलदेव भट्ट, निवासी बाकू चंपावत उम्र 35 वर्ष 06- प्रकाश पुत्र नामालूम निवासी नाचनी पिथौरागढ़ उम्र 29 वर्ष

जरूरी खबरें