Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट छात्र संघ चुनाव में 11 पदों के लिए 16 नामांकन एक पद पर नहीं हुआ नामांकन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 25, 2025

लोहाघाट छात्र संघ चुनाव में 11 पदों के लिए 16 नामांकन एक पद पर नहीं हुआ नामांकन।

महाविद्यालय में चुनाव सरगर्मियां हुई तेज। एबीवीपी व एनएसयूआई के बीच सीधा मुकाबला लोहाघाट महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव जोर पकड़ने लगा है। इस बार एबीवीपी व एनएसयूआई के बीच सीधा मुकाबला है। बुधवार को महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता के दिशा निर्देश पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न की गई। चुनाव प्रभारी डॉक्टर नीरज कांडपाल ने बताया बुधवार को छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सकुशल संपन्न की गई। उन्होंने बताया 11 पदों के सापेक्ष 16 नामांकन हुए एक पद पर संकाय प्रतिनिधि (वाणिज्य) पर कोई नामांकन नहीं हुआ है। डॉक्टर कांडपाल ने बताया छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए शिखर वर्मा और राहुल, उपाध्यक्ष (छात्र) पंकज जोशी और नितिन सिंह देऊ ,उपाध्यक्ष छात्रा पद के लिए नीलम चंद, सचिव पद के लिए हिमांशु चंद् रजबार व शिखा विश्वकर्मा ,संयुक्त सचिव पद के लिए योगेश कुमार व अजय गिरी ,कोषाध्यक्ष पद पर राहुल सिंह बिष्ट व विजय बिष्ट ,सांस्कृतिक सचिव पद के लिए अग्रिमा पुनेठा ,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए राहुल सामंत व मुकेश कुमार, संकाय प्रतिनिधि कला के लिए हिमानी गहतोड़ी, संकाय प्रतिनिधि विज्ञान के लिए नमन गरकोटी ने नामांकन कराए हैं। डॉक्टर कांडपाल ने कहा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी। नामांकन प्रक्रिया डॉक्टर लता केड़ा ,डॉ अभिषेक पंत, डॉक्टर भगत राम लोहिया ,डॉ मनीष कुमार ,डॉक्टर वंदना चंद, डॉक्टर स्वाति कांडपाल ,प्रकाश ढेक ,योगेंद्र धोनी एवं रमेश चंद्र जोशी के द्वारा संपन्न की गई।

जरूरी खबरें