Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

सूचना

: लोहाघाट से लापता हुए तीन नाबालिग छात्रों को पुलिस/ एसओजी ने 12 घंटे के भीतर सितारगंज से सकुशल बरामद कर परिजनों को सोपा

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 24, 2024
लोहाघाट से लापता हुए तीन नाबालिग छात्रों को पुलिस/ एसओजी ने 12 घंटे के भीतर सितारगंज से सकुशल बरामद कर परिजनों को सोपा मंगलवार को लोहाघाट क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ने वाले तीन स्कूलिंग नाबालिग छात्र अचानक लापता हो गए थे परिजनों के द्वारा लोहाघाट पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी मामले का एसपी चंपावत अजय गणपति ने संज्ञान लिया तथा लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार व एसओजी प्रभारी मनीष खत्री को जल्द तीनों नाबालिगो की तलाश करने के लिए निर्देशित किया एसपी के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस और एसओजी टीम नाबालिगो की तलाश में जुट गई टीम द्वारा मात्र 12 घंटे के भीतर तीनों नाबालिगो को बुधवार को सितारगंज से सकुशल बरामद कर लिया गया बुधवार को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार व एसओजी प्रभारी मनीष खत्री ने जानकारी देते हुए बताया तीनों नाबालिग छात्रों को सितारगंज से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है वहीं तीनों नाबालिगो के सकुशल बरामद होने पर परिजनों के द्वारा राहत की सांस ली गई तथा एसपी चंपावत, लोहाघाट पुलिस व एसओजी टीम को धन्यवाद दिया गया वहीं एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपने बच्चो पर ध्यान देने तथा बीच-बीच में काउंसलिंग करने की अपील की गई है पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मनीष खत्री ,कांस्टेबल गिरीश भट्ट (सर्विलांस) हेड कांस्टेबल गणेश बिष्ट (एसओजी) कांस्टेबल उमेश राज (एसओजी) लोहाघाट पुलिस के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, ललित अधिकारी शामिल रहे तथा नाबालिगो की सकुशल बरामदगी में सितारगंज थाने के एएसआई राकेश रोंकली के द्वारा विशेष सहयोग किया गया

जरूरी खबरें