Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया साई सेंटर लोहाघाट मे विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 25, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया साई सेंटर लोहाघाट मे विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

खेलो इंडिया साईं सेंटर (एथलेटिक्स) स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनियाँ,लोहाघाट में फिट इंडिया मूवमेंट के अंर्तगत राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा,,खेलो इंडिया साईं सेंटर के कोच मोहन सिंह राणा ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण रीजनल सेंटर लखनऊ,खेल निदेशालय उत्तराखण्ड और खेल विभाग चंपावत के निर्देशानुसार हॉकी के जादूगर स्वर्गी 0मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 का खेलो इंडिया साईं सेंटर में तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें 28 अगस्त से 30 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रथम दिवस 28 अगस्त को मेजर ध्यानचंद को समर्पित वाद -विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता आयोजित होंगे,,और 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजली अर्पित करने के साथ खेल- कूद प्रतियोगिताएं,, जैसे 100 मीटर रेस,400 मीटर रेस, रिले रेस,हाकी प्रदर्शनी, फुटबॉल प्रदर्शनी मैच भी अयोजित होंगे,,तथा 30 अगस्त को मेजर ध्यानचंद को समर्पित संडे ऑन साइकिल रैली का अयोजन किया जायेगा,, कोच मोहन सिंह राणा ने सभी क्षेत्रिय विद्यालयों, कालेजों, और अन्य सभी सामाजि संस्थाओं से निवेदन किया है कि सभी इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें साथ ही सभी पूर्व खिलाड़ियों, सीनियर सिटीजन, एनजीओएस और अभिभावकों से विशेष अनुरोध है कि आप सभी तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल समारोह में पधार कर अपना अमूल्य योगदान और मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजली अर्पित करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें