Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक ने आईएएस अनुज पंत को किया सम्मानित।यूपीएससी ऑल इंडिया हासिल की 69 वी रैंक।

चंपावत:अनुज पंत की सफलता पर डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित दी शुभकामनाएं

चंपावत:मतदाताओं को न हो कोई परेशानी, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

चंपावत:खेती छतार सड़क में गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है कार्य सभी आरोप निराधार :लोनिवी

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत के कुनाल का उत्तराखंड अंडर 14 टीम में हुआ चयन प्रमुख प्रशासक सहित क्षेत्रीय लोगों ने जताई खुशी

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 19, 2025

दमदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से टीम में बनाई जगह चंपावत जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी कुनाल सिंह का उत्तराखंड की अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। 20 अप्रैल से होने वाली क्रिकेट लीग में वह अपना हुनर दिखाएंगे।जिला मुख्यालय चंपावत के चौड़ा सेठी गांव के रहने वाले 14 वर्षीय कुनाल सिंह का उनके दमदार खेल की वजह से उत्तराखंड की टीम में चयन हुआ है। अपनी ऑलराउंडर भूमिका के लिए जाने जाने वाले कुनाल अब जल्द ही राज्य की अंडर 14 टीम में अपना जलवा दिखाएंगे। गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी देहरादून के कोच विकास रावत ने बताया कि कुनाल सिंह की गेंदबाजी और बल्लेबाजी बेहतर होने के कारण उन्हें राज्य की टीम में शामिल किया गया है। कोच ने कहा उन्हें पूरा विश्वास है कुनाल शानदार खेल का प्रदर्शन करेंगे। कुनाल की इस सफलता पर ब्लॉक प्रमुख प्रशासक रेखा देवी, मोनिका बोहरा, अनिता सेठी सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई है।

जरूरी खबरें