Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

हल्द्वानी में 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

लोहाघाट विधायक ने आईएएस अनुज पंत को किया सम्मानित।यूपीएससी ऑल इंडिया हासिल की 69 वी रैंक।

: लोहाघाट में मिनी ओलंपिक सीजन 2 का हुआ शुभारंभ पहले दिन वेट लिफ्टिंग की हुई प्रतियोगिताएं युवाओं ने दिखाया दमखम

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 2, 2025
लोहाघाट में मिनी ओलंपिक का हुआ शुभारंभ पहले दिन वेट लिफ्टिंग की हुई प्रतियोगिताएं युवाओं ने दिखाया दमखम लोहाघाट में रविवार को मिनी ओलंपिक का शुभारंभ लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने किया   पहले चरण में आज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया आयोजन कमेटी के हर्षित फर्त्याल, कमल मेहरा तथा रोहित भंडारी ने बताया आज मिनी ओलंपिक के तहत हुई वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के 55 -65 किलो भार वर्ग में पहले स्थान में सुजल मेहता, तथा दूसरे स्थान में आयुष बोहरा ,65-75 किलो भार वर्ग में पहले स्थान में पारस फर्त्याल तथा दूसरे स्थान में अक्षत वर्मा तथा 75 किलो भार वर्ग में पहले स्थान में सुनील बिष्ट दूसरे स्थान में अनुनीत ढेक रहे सभी विजेता प्रतिभागियों को एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह, पूर्व मिस्टर चंपावत पवन मेहरा तथा कांस्टेबल अशोक पुरी द्वारा पुरस्कार दिया गया तथा आयोजन कमेटी के प्रयासों की सराहना की गई मुख्य अतिथि एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने कहा अच्छा लगता है जब युवा नशे से दूर रह अपने शरीर से प्यार करते हैं वहीं आयोजन कमेटी के हर्षित फर्त्याल ने बताया मीनि ओलंपिक्स का ये दूसरा सीजन है पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमे क्रिकेट, वॉलीबॉल, चेस, बैडमिंटन और ट्रैक इवेंट्स शामिल होंगे उन्होंने कहा मिनी ओलंपिक का उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ना तथा नशे से दूर रखना है ।

जरूरी खबरें