रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:12 साल से अधूरे पड़े छमनीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के सुधरेंगे दिन खेल मंत्री ने लिया संज्ञान।
Laxman Singh Bisht
12 साल से अधूरे पड़े छमनीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के सुधरेंगे दिन खेल मंत्री ने लिया संज्ञान।
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों के साथ खेल मंत्री ने लगाई दौड़।
सुरक्षा दीवार निर्माण न होने से स्टेडियम भवन को खतरा। पूर्व में चढ़ चुका है भ्रष्टाचार की भेंट
चंपावत जिले के लोहाघाट के छमनिया चौड़ में पिछले 12 वर्षों से अधूरे पड़े स्पोर्ट्स स्टेडियम के अधूरे कार्य के पूर्ण होने की उम्मीदें जगी है। मालूम हो पिछले 12 सालों में स्पोर्ट्स स्टेडियम की सुरक्षा दीवारों व दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य आज तक पूर्ण नहीं हो पाया है। हालांकि स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक व अन्य कार्य पूरे हो चुके हैं । पर सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य पूर्ण न होने से स्टेडियम के भवन को खतरा बना हुआ है। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान लोहाघाट पहुंची प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य ने आज स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने खेलो इंडिया के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ स्टेडियम में दौड़ लगाई। खेल मंत्री ने कहा कार्यदाई संस्था की लापरवाही से स्टेडियम का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा पूर्व की कार्यदाई संस्था यूपी निर्माण निगम को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है ।
अब दूसरी संस्था के द्वारा स्टेडियम की सुरक्षा दीवार, दर्शक दीर्घा और बचे हुए कार्यों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा संबंधित विभाग के अधिकारियों को ईस्टीमेट बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। कहा इस स्टेडियम को भी महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के अधीन ले लिया गया है ।स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएगी ताकि भविष्य में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय खेलों मे यहा भी खेल प्रतियोगिताएं कराई जा सके। खेल मंत्री ने कहा सरकार खेलो व खिलाड़ियों के प्रति काफी गंभीर है। खेल मंत्री के संज्ञान लेने से अब पिछले 12 वर्षों से अधूरे पड़े स्टेडियम के अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की उम्मीदें जगी है। मालूम हो यह स्टेडियम पूर्व में कई बार भ्रष्टाचार की भेट भी चढ़ चुका है। इस स्टेडियम का शिलान्यास कांग्रेस सरकार में तत्कालीन खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल के द्वारा किया गया था।अब यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा खेल मंत्री रेखा आर्य के दावो में कितना दम है।
विज्ञापन
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।