Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मडलक में काकड़ी देवता क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन बनी संगनौला

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 14, 2026

.मडलक में काकड़ी देवता क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन बनी संगनौला लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मडलक में चल रही काकड़ी देवता क्रिकेट प्रतियोगिता का आज फाइनल मुकाबला संगनौला (11) व बाबा 11 मडलक के बीच खेला गया। मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जाने माने फुटबाल खिलाड़ी हर्षित फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डुंगर प्रर्थोली ,किसान मोर्चा नीति अनुसंधान प्रदेश सहसंयोजक पंडित प्रवीन पांडे , जेस्ट प्रमुख किशोर रावत तथा ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह ने किया। सभी अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को खेल भावना से खेलने तथा नशे से दूर रहने को कहा। तथा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए आयोजन समिति के युवाओं की सराहना की। कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निर्णायक मुकाबले में बाबा 11 मडलक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संगनौला 11 ने सात विकेट खोकर जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि हर्षित फर्त्याल व अन्य अतिथियों के द्वारा विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजक कर्ता युवा सोनू रावत , योगेश पाण्डेय, नरसिंह धौनी, नमन पंत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए समस्त सहयोगियों तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों को धन्यवाद दिया। इस दौरान बड़ी तादात में आए दर्शकों ने प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले का आनंद उठाया।

जरूरी खबरें