Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट।जगदी शीला डोली यात्रा के 26 वर्ष पूर्ण होने पर कर्ण करायत मे मैराथन का आयोजन ।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 24, 2025

जगदीश शीला डोली यात्रा का कर्ण करायत में हुआ भव्य स्वागत।लोहाघाट।जगदीश शीला डोली यात्रा के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नेथानी के नेतृत्व में यात्रा आज शनिवार को लोहाघाट के कर्णकरायत के नंदा देवी मंदिर पहुंची। जहां यात्रा का क्षेत्र की मातृ शक्ति व भक्तों के द्वारा फूलों से स्वागत किया गया ।इस दौरान भक्तों ने डोली की पूजा अर्चना की। जिसके बाद यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में डोली यात्रा के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया ।जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो युवाओं युवतियो ने प्रतिभाग किया ।मैराथन दौड़ को पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नेथानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने बताया दौड़ में प्रथम आने वाले खिलाड़ी को एंड्रॉयड फोन तथा द्वितीय व तृतीय स्थानों में आए खिलाड़ियों को मोबाइल फोन तथा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। मैराथन में सीनियर बालक वर्ग में सागर, सुमित व सौरभ पहले तीन स्थानों में रहे वही ओपन बालिका वर्ग में ऊषा भंडारी, सोनी बोरा व प्रीति प्रथम तीन स्थानों में रहे। सभी खिलाड़ियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री नैथानी के द्वारा सम्मानित किया गया।चिराग फर्त्याल ने कहा मैराथन का उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ना था।बताया कर्णकरायत से डोली यात्रा ने मां बाराही धाम देवीधुरा को प्रस्थान किया। इस दौरान लोकेश पांडे, मयंक ओली, कोच मोहन राणा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें