रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
Laxman Singh Bisht
न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन

मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी (खेल महाकुंभ ) 2026 के प्रथम चरण स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता न्याय पंचायत डुमडाई का आयोजन अटल उत्कृष्ट राइका पुलहिंडोला के खेल मैदान में संपन्न हुआ। न्याय पंचायत स्तरीय यह खेलकूद प्रतियोगिता संस्था के प्रधानाचार्य गंगेश कुमार तिवारी व व्यायाम शिक्षक व खेल संयोजक महेश चंद तिवारी के दिशा निर्देशन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी मोहित पाठक के द्वारा किया गया। प्रथम दिवस में बालक संवर्ग की अंडर 14 और अंडर-19 की प्रतियोगिताएं जिसमें 60 मीटर 600 मी 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 800 मी 1500 मी 3000 मी की दौड़ का आयोजन किया गया। टीम गेम में मुर्गा झपट खो-खो व कबड्डी का भी आयोजन हुआ। अंडर 19 बालक वर्ग की खो खो व कबड्डी प्रतियोगिता में राइका पुलहिंडोला प्रथम स्थान पर रही जबकि एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में भी पुलहिंडोला के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया द्वितीय दिवस में अंडर 14 और अंदर-19 की बालिका संवर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई इसमें एथलीट से लेकर टीम इवेंट में भी राइका पुलहिंडोला की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-19 कबड्डी में राइका मडलक की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही जबकि एथलेटिक्स में राइका पुलहिंडोला से हर्षिता जोशी डाली कविता भट्ट प्रेमा सामंत माया सामंत ईशा सामंत और विभिन्न छात्राओं ने अपने अपने संवर्ग की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन सत्र के मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह पाटनी , विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान पुल्ला डिकर सिंह भंडारी व उपप्रधान योगेश भंडारी रहे प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को मेडल व नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य गंगेश तिवारी जी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले विभिन्न निर्णायको महेश तिवारी ,प्रकाश भंडारी , पीतांबर पांडे ,ललित मोहन पांडे, हरीश मिश्रा कुलदीप वर्मा, जावेद अली, प्रमोद जोशी, जगत प्रकाश, भास्कर पंत मंच संचालन में सहयोग करने वाले गोविंद सिंह मेहताके साथ ही अभिलेख के कार्य में सहयोग करने वाले सभी शिक्षक साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और छात्र-छात्राओं को निरंतर इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी साथ ही महेश तिवारी व्यायाम शिक्षक का विशेष रूप से धन्यवाद दिया जिनके कुशल ने निर्देशन में इन प्रतियोगिताओं का सफल संपादन हो सका।यह जानकारी विद्यालय के व्यायाम शिक्षक व इस खेल के संयोजक महेश चंद तिवारी द्वारा दी गई।
विज्ञापन
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान