Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:खिलाड़ियों के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 24, 2025

खिलाड़ियों के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।

प्रदेश में धामी सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना व मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हो रही है।योजना में चयनित खिलाड़ियों को सरकार द्वारा प्रतिमाह 1500/ 2000 रुपए की छात्रवृत्ति तथा मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत दस हजार की धनराशि भी दी जाती है जिससे खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है ।लोहाघाट के स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनिया मे साईं के खेलो इंडिया सेंटर (एथलेटिक्स )के शिविर में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी प्रीति अधिकारी ,कमल, खुशी व प्रीतम ने कहा मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाई गई इन योजनाओं से खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा है

कहा वह इस योजना का लाभ ले रहे हैं तथा इस वर्ष भी पूरी कोशिश करेंगे कि इस योजना में चयनित हो सके। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया ।वही साइ सेंटर के कोच मोहन सिंह राणा ने दोनों योजनाओं को खिलाड़ियों व खेल के हक में बेहतरीन बताया कहा योजना में चयनित होने के लिए खिलाड़ियों में काफी स्पर्धा है जो खेल व खिलाड़ियों के हक में बेहतरीन है जिससे अच्छे खिलाड़ी चयनित होकर आगे आएंगे।

जरूरी खबरें