Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मतदाताओं को न हो कोई परेशानी, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

चंपावत:खेती छतार सड़क में गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है कार्य सभी आरोप निराधार :लोनिवी

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता अनामिका का लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 9, 2025

पालिका अध्यक्ष व क्षेत्र वासियों ने फूल मालाओं से अनामिका का किया जोरदार स्वागत।श्रीलंका के कोलंबो में 3 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में कराटे इंडिया फेडरेशन की ओर से खेलते हुए लोहाघाट की कराटे खिलाड़ी अनामिका बिष्ट ने रजत पदक हासिल किया। बुधवार को अनामिका बिष्ट के लोहाघाट पहुंचने पर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में खेल प्रेमियों ने अनामिका का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने इसे लोहाघाट नगर उत्तराखंड और देश के लिए उपलब्धि बताया। प्रतियोगिता में भारत ,नेपाल व श्रीलंका के कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।इस दौरान कराटे कोच दीपक अधिकारी का भी स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में गीता ढेक, मीना बिष्ट, पुष्पा महरा, शांति कोठारी ,नवीन नाथ ,राजू ढेक ,नवीन कुमार, ललित बिष्ट आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें