Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :टनकपुर स्टेडियम में जिला क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल 8 जनवरी को

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 3, 2026

चंपावत टनकपुर स्टेडियम में जिला क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल 8 जनवरी कोक्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के तत्वाधन में चंपावत जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के लिए सीनियर बालक वर्ग के ट्रायल का आयोजन 8 जनवरी को टनकपुर स्टेडियम में कराए जाएंगे । क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड से नियुक्त चंपावत जिले के संयोजक राहुल पवार ने बताया है कि चंपावत जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन 13 जनवरी से किया जाना है। जिसके लिए चंपावत जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों की ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल 8 जनवरी को टनकपुर स्टेडियम मे सुबह 10:00 बजे से कराए जाएंगे। संयोजक राहुल पवार ने बताया कि चंपावत जिले के स्थानीय खिलाड़ियों को अधिक से अधिक क्रिकेट लीग में प्रतिभाग करने का मौका मिल सके। उन्होंने बताया खिलाडियों को ट्रायल स्थल पर आवेदन फॉर्म के साथ अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र , शैक्षिक प्रमाण पत्र , वोटर आईडी कार्ड या पासपोर्ट ,आधार कार्ड व एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक है । अधिक जानकारी के लिए चंपावत संयोजक राहुल पवार के मोबाइल नंबर (99171 78414)पर संपर्क कर सकते हैं। राहुल पवार ने ट्रायल के लिए मनोज टकवाल एवं नरेंद्र अधिकारी को संयोजक नियुक्त किया हैं। उन्होंने जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।

जरूरी खबरें