Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:अटल उत्कृष्ट जीआईसी बाराकोट के खिलाड़ियों का राज्य स्तर हेतु चयन।

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 15, 2025

अटल उत्कृष्ट जीआईसी बाराकोट के खिलाड़ियों का राज्य स्तर हेतु चयन। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में पढ़ने वाले ग्रामीण अंचलों के होनहार खिलाड़ियों ने चंपावत में संपन्न हुई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है ।राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य के अलग-अलग जिलों में प्रतिभाग करने जाएंगे । जिनमे रोनित सिंह ,वैष्णवी, गौरव और नमन सिंह ने बैडमिंटन, नितिन दीपांशु ,अमन ,रोहित वॉलीबॉल ,वीर सिंह कबड्डी और खो खो तथा दीपांशु माहरा ने एथलेटिक्स में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों का मार्गदर्शन विद्यालय के खेल शिक्षक अतुल नाथ ने किया ।जिन्होंने पूर्व में भी इस क्षेत्र के कई होनहार खिलाड़ियों को अलग-अलग स्तरों में प्रतिभाग करवाया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अध्यापकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई और सभी खिलाड़ियों व शिक्षक अतुल नाथ को शुभकामनाएं दी है।

जरूरी खबरें