Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट मे राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी मेजबान बाराकोट। पहली बार खिताब किया अपने नाम।

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 5, 2025

.राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी मेजबान बाराकोट। पहली बार खिताब किया अपने नाम।

शानदार मुकाबले में हल्द्वानी को दी मात।चंपावत जिले के बाराकोट में चल रहे 6 दिवसीय लड़ीधूरा महोत्सव मे राज्य स्तरीय वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला पोखरी खाल मैदान में हुआ संपन्न । मेजबान यूथ क्लब बाराकोट ने फाइनल मुकाबला किया अपने नाम ।वर्ष 2012 से चल रहे लड़ीधूरा महोत्सव के दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वॉलीबॉल प्रतियोगिता बाराकोट के पोखरी खाल खेल मैदान में आयोजित की गई । रविवार को हुए फायनल मुकाबले का उद्घाटन मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन चंपावत के प्रबंधक कृष्ण सिंह अधिकारी वह भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी के द्वारा किया गया। राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में खटीमा, हल्द्वानी ,देवीधूरा लोहाघाट, टनकपुर ,चंपावत एवं अन्य क्षेत्रीय टीमों ने प्रतिभाग किया था ।जिसमें आज रविवार को सेमी फाइनल व फाइनल मैच खेलें गए फाइनल मुकाबले में यूथ क्लब बाराकोट ने हल्द्वानी के साथ खेलें गए 5 सेटो के मुकाबले में तीन सेट अपने नाम किये जिसमें पहला सेट हल्द्वानी द्वारा 25-24 से जीता था लगातार तीन सेट बाराकोट द्वारा 25- 19, 25-23 व 25-22 से पहली बार फाइनल मुकाबला अपने नाम कर ट्रॉफी पर कब्जा किया । इस शानदार जीत पर क्षेत्र वासियों ने यूथ क्लब बाराकोट को बधाई दी। विजेता व उपविजेता टीम को ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीमा आर्य व कृष्णा अधिकारी के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया पुरस्कार समारोह में युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खरायत ,जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट ,जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की ,खंड शिक्षा अधिकारी तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें