Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट मे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 13, 2025

लोहाघाट स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में बैडमिंटन क्लब लोहाघाट द्वारा बैडमिंटन कोर्ट लोहाघाट में आज 13 अगस्त से बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज़ हो गया है। प्रतियोगिता तीन वर्गो में आयोजित की जा रही है। अंडर 14, ओपन वर्ग और 35 प्लस। प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में चंपावत जिले के प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।अंडर 14 वर्ग की प्रतियोगिता आज से शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ी चन्द्र किशोर पाण्डेय और हेम चन्द्र पुनेठा के द्वारा किया गया। इस मौके में जिला बैडमिंटन एसोशिएशन अध्यक्ष पंकज वर्मा ,सचिव रवीश भट्ट , भूपाल मेहता, गोविन्द बोहरा विजय जोशी उपस्थित रहे।प्रतियोगिता का उदघाटन मैच अंकुर और नितिन के मध्य खेला गया। जिसमें नितिन ने अंकुर को कड़े संघर्ष में 21-19,17-21,21-18 से पराजित किया।

जरूरी खबरें