रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : एसजीएफआई अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे उत्तराखंड टीम में लोहाघाट के 4 खिलाड़ी
Laxman Singh Bisht
एसजीएफआई अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे उत्तराखंड टीम में लोहाघाट के 4 खिलाड़ी
जिलाधिकारी व खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड राज्य टीम का चयन किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 जनवरी से 16 जनवरी तक रोहतक, हरियाणा में आयोजित की जाएगी।उत्तराखंड राज्य टीम में चंपावत जनपद के लोहाघाट क्षेत्र से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में आयुष फर्त्याल, संजय बोहरा, मनीष ढेक एवं गौरव फर्त्याल शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी कोच श्री नितेश ढेक के प्रशिक्षणार्थी हैं, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर स्थान सुनिश्चित किया है।
खिलाड़ियों के चयन पर चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दूरभाष के माध्यम से कोच नितेश ढेक एवं चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।जिलाधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि जनपद के लिए गौरव का विषय है और इससे क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।इस अवसर पर लोहाघाट सहित पूरे चंपावत जनपद में हर्ष का वातावरण है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने भी चयनित खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता की कामना की है।
विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।