: बाराकोट ब्लॉक के राजकीय स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम
Wed, Apr 12, 2023
धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम नवप्रवेसी छात्र-छात्राओं का ढोल नगाड़े बजाकर किया गया स्वागत
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरतोला व जीआईसी डोबाभागू सहित कई सरकारी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को काफी धूमधाम से मनाया गया फरतोला विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रकाश अधिकारी के नेतृत्व में नव प्रवेसी छात्र छात्राओं का विद्यालय के छात्र छात्राओं ने ढोल नगाड़े व छलिया नृत्य के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया तो वहीं दूसरी ओर जीआईसी डोबाभागू में विद्यालय की प्रधानाचार्य जानकी चतुर्वेदी के निर्देश में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को
काफी धूमधाम के साथ मनाया गया नव प्रवेसी छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया तथा कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रधानाचार्य जानकी चतुर्वेदी ने समस्त अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में सरकार के द्वारा बच्चों को दी जाने वाली गुणवत्ता युक्त शिक्षा व सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी वहीं फरतोला विद्यालय में मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने कहा सरकारी विद्यालयों में पूर्ण सुविधा के साथ छात्र छात्राओं को शिक्षा दी जाती है उन्होंने कहा विभाग सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने पर कार्य कर रहा है उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की अपील करी
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बहादुर फर्त्याल, जेष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगोली, खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा, निर्मला अधिकारी, नगेंद्र जोशी, आर पी कालाकोटी, कैलाश नाथ सहित कई अभिभावक मौजूद रहे
: 14 अप्रैल को सीएम धामी पहुंचेंगे चंपावत के नरसिंह डांडा
Wed, Apr 12, 2023
डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत के ग्राम नरसिंहडांडा में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर राजस्व , विकास , स्वास्थ्य विभाग ,जल संस्थान, कृषि , उद्यान , सहकारिता एवं समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि उक्त कार्यक्रम में अपने-अपने विभागों से विभागीय स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रमण के मद्देनजर विभिन्न आवश्यक तैयारियां के संबंध में विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। वही सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है
: मानस खंड झांकी के जिला मुख्यालय चंपावत पहुंचने पर लोगों ने किया जोरदार स्वागत
Wed, Apr 12, 2023
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी मानसखण्ड के बुधवार को सीएम धामी के विधानसभा क्षेत्र के जिला मुख्यालय चंपावत आगमन पर मुख्य बाजार स्थित गांधी चौक मेंअध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, अध्यक्ष नगर पालिका चंपावत विजय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, बाराकोट विनीता फर्त्याल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों,
अधिकारियों आदि ने झांकी का स्वागत करते हुए झांकी रथ को हरी झण्डी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया झांकी को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे लोगों के द्वारा झांकी की खूबसूरती की खूब तारीफ करी गई। रथ जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों से होकर जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचा जहां जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी सहित विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों आदि ने झांकी का अवलोकन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखण्ड की झांकी को राज्य गठन के बाद से पहली बार प्रथम स्थान मिला है, जो हमारे लिये तथा देवभूमि उत्तराखण्ड के लिये गौरव की बात है उन्होंने कहा कि इस झांकी में जागेश्वर मन्दिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण कला, योग तथा वनों का समावेश किया गया है। डी एम भंडारी ने बताया झांकी गुरुवार 13 अप्रैल को लोहाघाट, पाटी एवं बाराकोट के मुख्य स्थानों में भ्रमण कर जनपद पिथौरागढ़ को रवाना होगी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रिंकू बिष्ट, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय चंपावत केएस बृजवाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश अधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजयुमो गौरव पाण्डेय, मुकेश महराना, मुकेश कलखुडिया, श्याम नारायण पांडेय, गोविंद सामंत, सूरज प्रहरी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे।