Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: लोहाघाट:राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान सम्मेलन में शामिल होने के लिए चंपावत की टीम उड़ीसा को हुई रवाना

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 17, 2023
राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान सम्मेलन में शामिल होने के लिए चंपावत की टीम उड़ीसा को हुई रवाना अखिल भारतीय साहित्य परिषद के 3 दिवसीय राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान सम्मेलन भुवनेश्वर उड़ीसा में चंपावत जनपद से श्री भूपेन्द्र देव ताऊ के नेतृत्व में आज युवा साहित्यकार 19,20,21 दिसंबर 2023 को प्रतिभाग करने हेतुलोहाघाट से उड़ीसा को रवाना हो गए हैं दल नायक भूपेश देव ताऊ ने बताया वहां पर युवा साहित्यकार / योग प्राणायाम से नशा मुक्त भारत अभियान संयोजक श्री ललित मोहन द्वारा नशे की प्रवृत्ति जो वर्तमान समाज को दूषित कर रही है उसमे अपना व्याख्यान व काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे, युवा कवि गौरव वंसल,नितिन देव,जीवन तिवारी, एडवोकेट व युवा कवयित्री बबीता जोशी समसामयिक विषयों व उत्तराखंड की संस्कृति पर अपना काव्य पाठ व मंतव्य रखेंगे,इस सम्मेलन में पूरे देश से लगभग 700 मूर्धन्य विद्वान साहित्यकार प्रतिभाग कर रहे हैं, इस सम्मेलन को लेकर साहित्यकारों में उत्सुकता व उत्साह है।

जरूरी खबरें