: लोहाघाट:एनएच किनारे खतरा बने पेड़ों को वन विभाग ने किया चिन्हित
Tue, Jun 4, 2024
एनएच किनारे खतरा बने पेड़ों को वन विभाग ने किया चिन्हित
आगामी मानसून सत्र को देखते हुए टनकपुर घाट एनएच में वाहनो व लोगों के लिए खतरे का सबब बने पेड़ों का वन विभाग व एनएच की टीम के द्वारा मंगलवार को चिन्हीकरण किया गया लोहाघाट रेंज में वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी के निर्देश पर बन दरोगा नंदा वल्लभ भट्ट ,भास्कर नैनवाल के द्वारा खूना ,लोहाघाट व मरोड़ाखान क्षेत्र में एनएच किनारे खतरा बने पेड़ों को चिन्हित किया गया
ताकि समय से इन पेड़ों का निस्तारण हो सके और किसी भी प्रकार की दुर्घटना व जनहानी न हो सके
: लोहाघाट:रेगड़ू के हितेश आर्मी में बने आफिसर
Tue, Jun 4, 2024
हितेश ने आर्मी में आफिसर कमीशन प्राप्त किया।
लोहाघाट नगर के चांदमारी क्षेत्र के होनहार छात्र हितेश मेहता( अमन) ने आर्मी में एसीसी कमीशन प्राप्त किया है। मूल रूप से चाक रेगड़ू निवासी अमन सामाजिक कार्यकर्ता/देव डांगर खुशाल सिंह मेहता तथा पुष्पा मेहता के पुत्र है। अमन स्वर्गीय कैप्टन चंदन सिंह मेहता व आनंदी देवी के सुपौत्र है। दादाजी से प्रेरित होकर अमन वर्ष 2020 में कुमाऊं रेजीमेंट में सिपाही के रूप में भर्ती हुए। अमन की इंटरमीडिएट की शिक्षा मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट से हुई तथा सिविल इंजीनियरिंग पॉलीटेक्निक लोहाघाट से किया।अमन की सफलता पर उनकी दीदी भाग्यश्री लड़वाल, शैलेंद्र लडवाल, चाक रेगड़ू के वरिष्ठ नागरिक पूर्व शिक्षक मोती सिंह मेहता, लोहाघाट के समाजसेवी नवीन मुरारी, चाक गांव के कैप्टन लक्ष्मण सिंह मेहता, आनंद सिंह मेहता, गोविंद सिंह मेहता, जगत सिंह मेहता, शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता सहित समस्त् रैगरु के ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त कर परिवार को बधाई दी।
: लोहाघाट:भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा की जीत का भाजपा ने मनाया जश्न
Tue, Jun 4, 2024
भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा की जीत का भाजपा ने मनाया जश्न
भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा की चंपावत जिले में हुई शानदार जीत पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय व पूर्व भाजपा जिला महामंत्री नवीन बोहरा ने कहा जनता के सहयोग से उत्तराखंड की पांचो सीटे भाजपा की झोली में आई है तथा देश में तीसरी बार लगातार मोदी सरकार बनने जा रही है उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी अजय टमटा ने शानदार हैट्रिक लगाई है
जिसके लिए भाजपा देश, प्रदेश व क्षेत्र की देवतुल्य जनता को धन्यवाद देती है वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की इस मौके पर चंद्रशेखर बगोली ,गिरीश करायत,जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित कुवर ,महेंद्र ढेक,अनिल जोशी, मनीष देव सतीश मेहरा , बलवंत गिरी सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे